अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

एनएसएस शिविर के पांचवें दिन ‘नशा मुक्ति दिवस’ का आयोजन

एनएसएस शिविर के पांचवें दिन ‘नशा मुक्ति दिवस’ का आयोजन

 

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई द्वारा ग्राम नरऊ बुजुर्ग में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन ‘नशा मुक्ति दिवस’ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई जनजागरूकता रैली में छात्रों ने नशा मुक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा, “स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। नशे की गुलामी से बचना जरूरी है।”

एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने नशे के मनोवैज्ञानिक कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किशोर फिल्मी सितारों के ग्लैमर से प्रभावित होकर उनकी नकल करते हैं, जो उन्हें नशे का आदी बना देता है। वहीं, डॉ. अनिल कुमार ने ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नशे से मुक्ति के उपाय सिखाए।कार्यक्रम में शगुन शर्मा, हर्षित, पवन कुमार, मानसी दिवाकर, नव्या सिंह, मोहन लाल, तमन्ना, विपिन कुमार, समीक्षा, अमर प्रताप सिंह, अशेष, अंशुल कुमार, गौसिया, डॉली, दीक्षा आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!