
सीएसपीडीसीएल कार्यालय में रजत जयंती समारोह का आयोजन
सूरजपुर/31 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) सिलफिली वितरण केंद्र के कार्यालय परिसर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विकास में विद्युत वितरण व्यवस्था की भूमिका को रेखांकित करना तथा उपभोक्ताओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री जीतेश रॉय (मंत्री मीडिया प्रभारी),विशिष्ट अतिथि श्री नैन साय सरपंच अजबनगर , श्री दाउत एक्का सरपंच आमगांव की गरिमामय उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रतीक बारा, सहायक अभियंता उपसंभाग बिश्रामपुर द्वारा की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) सिलफिली वितरण केंद्र ने क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने 25 वर्षों में तकनीकी उन्नयन, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र किए गए कार्य एवं क्रियान्वित कार्यों में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर सीएसपीडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संगठन की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) सिलफिली वितरण केंद्र के उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना के हितग्राहियों एवं 02 वर्ष से निरंतर बिजली बिल भुगतान करने वाले एकल बत्ती, घरेलू तथा गैर घरेलू उपभोक्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता सिलफिली श्री अजय तिवारी, सहायक लाइनमैन महेंद्र सोनवानी एवं सहायक विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे l
उक्त कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।











