ताज़ा ख़बरें

*पंच कुंडीय यज्ञ संस्कार महोत्सव के साथ सम्पन्न हुआ गायत्री परिवार का दो दिवसीय कार्यक्रम*

खास खबर

*पंच कुंडीय यज्ञ संस्कार महोत्सव के साथ सम्पन्न हुआ गायत्री परिवार का दो दिवसीय कार्यक्रम*
खण्डवा//नव वर्ष की शुभ बेला में महाकाल मंडल गायत्री शक्ति पीठ परिवार खंडवा द्वारा प्राचीन धर्म क्षेत्र श्री रामेश्वर कुंड पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई, शाम को श्री रामेश्वर गायत्री मंदिर पर भव्य 108 दीप प्रज्वलित कर दीप यज्ञ किया गया जिसमे परम पूज्य गुरुदेव के शिष्य मूंदी के डॉक्टर मधुसूदन गीते जी द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति के साथ गुरुदेव के सु विचार बताए गए एवं श्री रामेश्वर पवित्र कुंड के विषय में भी जानकारी दी गई, एवं रविवार को पंच कुंडीय महायज्ञ संपन्न कराया गया जिसमें कई प्रकार के संस्कार भी शामिल थे गुरु दीक्षा संस्कार भी, सभी भाईयों माता बहनों के साथ किया गया पंच कुंडीय महायज्ञ में हमारे खंडवा की प्रथम नागरिक एवं हमारी मुख्य अतिथि आदरणीय अमृता अमर यादव जी ने आकर यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली और विश्वास दिलाया कि जितनी भी प्राचीन धरोहर खंडवा में है जब तक मैं रहूंगी सभी को सुरक्षित रखेगी कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव के प्यारे बेटे आदरणीय मधुसूदन जी गीत बाबूजी की टोलियां ने कार्यक्रम को संपन्न कराया दीक्षा दिलाई बहुत से गुजरात से कोई यहां पर पारिवारिक परिस्थितियों एकल परिवार से संयुक्त परिवारों में कैसे आ सकते हैं इसके बारे में थोड़ी सी शिक्षा दी, महापौर जी का स्वागत गायत्री मंत्र की दुपट्टे से एवं फुल दस्ता देकर किया गया, यह कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद एवं पड़ोसी वार्ड के पार्षद सभी सम्मिलित हुए

आशीष शर्मा जी, प्रदीप यादव ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया कार्यक्रम में सीमा महेंद्र यादव पार्षद लाल चौकी कार्यक्रम में पिंकी तंवर एवं पिंकी यादव जी ने पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए प्रचार प्रसार भी किया और कार्यक्रम को कलश यात्रा प्रभारी के रुप में निभाते हुए कार्यक्रम में सहयोग किया परम पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद बना रहे हैं, यह जानकारी गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने दी इस पुनीत कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ खंडवा के ट्रस्टी आनंदीलाल जी सोनी, सुरेश गुप्ता, अशोक पालीवाल जी सुखपाल सिंह पवार सर ,अजय लाड , अजय उपाध्याय एवं महाकाल मंडल के आशीष पटेल, राजेंद्र बिल्लौरे, अशोक यादव, अनिल यादव, सुरेश खले, विनीता खले, अरुणा शर्मा, शोभा शर्मा, रूपाली पटेल, निर्मला पटेल, संतोष बंसल, पूनम सावले, विजय शर्मा, राजू सैनी, महेश सूर्यवंशी, श्रवण सिंह चौहान, सुरेन्द्र काजले जी समस्त मातृशक्ति एवं गायत्री परिजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!