ताज़ा ख़बरें

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के तहत 11320 पशुपालको से गृहभेंट की गई —

खास खबर

“दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के तहत 11320 पशुपालको से गृहभेंट की गई

खण्डवा//जिले में “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में जिले के सभी ग्रामों में पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे पशुपालकों से संपर्क किया जा रहा है, जिनके पास 5 से लेकर 9 तक गौवंशीय या भैंसवंशीय पशु हैं। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. हेमंत शाह ने बताया कि इस अभियान में पशु पालकों को नस्ल सुधार हेतु सेक्स सोर्टेड सीमन का उपयोग, पशु पोषण हेतु संपूर्ण आहार, साइलेज के उपयोग एवं पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इस अभियान के सत्यापन के संबंध में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. शाह ने विकासखण्ड खालवा के ग्राम खारकलां, संदलपुर और कालापाठ के पशुपालको से संपर्क कर अभियान के संबंध में जानकारी ली। साथ ही विकासखण्ड हरसूद में ग्राम मांजझड और बेडीयाव के पशुपालको से संपर्क कर अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. शाह ने बताया कि अभियान प्रारम्भ से अब तक 118 विभागीय कार्यकर्ताओं द्वारा कुल 11320 पशुपालको से गृह भेट देकर संपर्क कर पशुपालन की वैज्ञानिक तकनीको को अपनाने के लिए प्रेरित किया और पशुपालकों को पशुपालन से होने वाले आर्थिक लाभ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!