ताज़ा ख़बरें

दर्दनाक सड़क हादसे में जेल प्रहरी की दर्दनाक मौत परिवार में मातम, चालक फरार खाचरोद मंडी में लापरवाही की भेंट चढ़ा जिंदादिल जेल प्रहर

दर्दनाक सड़क हादसे में जेल प्रहरी की दर्दनाक मौत परिवार में मातम, चालक फरार खाचरोद मंडी में लापरवाही की भेंट चढ़ा जिंदादिल जेल प्रहर

खाचरोद। मध्य प्रदेश की प्रमुख मटर मंडियों में शुमार खाचरोद एक बार फिर सड़क हादसों का शिकार बना मंडी टच और इनामी ठेकों के लालच में भारी वाहनों को तेज रफ्तार से दौड़ाने वाले चालकों की लापरवाही ने शनीवार को एक हंसते-खेलते परिवार को मातम में बदल दिया। छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहे 51 वर्षीय जेल प्रहरी श्रीराम डाबर की आयशर ट्रक से टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई शाम करीब 7:15 बजे निमाड़ी-वाचाखेड़ी मार्ग पर क्रमांक MH 18 BZ 8136 वाली आयशर गाड़ी ने श्रीराम डाबर की मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी हादसे इतना भयानक था कि जेल प्रहरी की मौके पर ही मौत हों गई परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को खाचरोद सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है

डायल 112 की तत्परता, गाड़ी पकड़ी लेकिन चालक गायब

 

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने फरार आयशर गाड़ी को निमाड़ी-वाचाखेड़ी के बीच दबोच लिया और थाने ले आई। हालांकि चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया खाचरोद थाने में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू हो गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!