
गाली गलौज करने का विरोध करने पर महिला के संग की गई मारपीट
कादरचौक – थाना क्षेत्र में गाली का विरोध करने पर एक महिला के संग मारपीट कि गई जिस पर महिला ने थाना कादरचौक पहुंचकर युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की

आपको बता दें की थाना कादरचौक क्षेत्र के निवासी गांव सुर्खा शांति पत्नी राजेश ने थाने में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि आठ नवंबर की शाम 7:00 बजे की बात है नीरज, अर्जुन, करण, अनिल पुत्रगण हुकुम सिंह शराब के नशे में किसी बात को लेकर महिला के साथ गाली गलौज करने लगे महिला द्वारा इसका विरोध किया गया तो उन्होंने महिला के साथ मारपीट कर दीऔर महिला को जान से मारने की धमकी देने लगे जिस पर महिला ने थाना कादरचौक पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत की और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है




