
पीवी पावरटेक खंडवा द्वारा आयोजित सोलर मेला का सांसद श्री पाटिल ने किया शुभारंभ।

सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
खंडवा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली के माध्यम से हम न केवल अपने घरों को रोशन कर रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी बढ़ रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन है कि हर भारतीय को ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाए। यह बात पीवी पावरटेक द्वारा आयोजीत सोलर मेले के शुभारंभ के अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कही। सांसद श्री पाटिल ने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाना आज की आवश्यकता है। हमें स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना होगा, जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बने। आइए हम सभी मिलकर इस दिशा में कदम बढ़ाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। सांसद श्री पाटिल ने विशाल प्रियंका थादाणी परिवार एवं पीवी पावरटेक टीम को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ऐसा और पर्यावरण बचाने के लिए सोलर सिर्फ समझदारी नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। भाई दूज के दिन सोलर सोलर ऊर्जा के इस प्रतिष्ठान का बड़ा बम पर शुभारंभ संसाधन पाटिल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं एरिया निर्देशक साकेत सुरुजी एंव अन्य अतिथियो द्वारा किया गया।आयोजीत कार्यक्रम को विधायक कंचन मुकेश तंनवे, राजपाल सिंह तोमर ने भी संबोधित कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं सौर ऊर्जा की संपूर्ण जानकारी साकेत सूरजी द्वारा दी गई।सुनील जैन ने बताया की यह आयोजन न केवल खंडवा शहर के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि मध्य प्रदेश का पहला सूर्य रथ हमारे शहर से प्रक्षेपित होना हमारे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत मे सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर अतिथियों द्वारा रवाना किया गया। अंत में विशाल प्रियंका थादाणी ने सभी का आभार मानते हुए सभी से निवेदन किया कि सौर ऊर्जा को अपनाएँ पर्यावरण को बचाएँ। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश तंनवे राजपाल सिंह तोमर हरीश कोटवाले, सुनील जैन, प्रदीप यादव, तपन डोंगरे, सागर आरतानी, संजय राणा गोपी शर्मा, चंद्रेश पचौरी के साथ ही गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।











