ताज़ा ख़बरें

छेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार ,, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व छत्रीय महासभा हरदोई ने बढ़ाए मदद के हांथ

बेघर अशहाय हुए परिवार की मदद को आगे आए लोग

*बेघर व असहाय हुए परिवार की मदद को आगे आए लोग*

 

*क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व क्षत्रिय महासभा हरदोई ने बढ़ाए मदद के हांथ*

*रिपोर्ट विवेक कुमार गुप्ता*

 

सुरसा के हडहा गांव में दीपावली की रात गांव निवासी भाजपा बूध अध्यक्ष राजेश सिंह पुत्र नत्था के घर हुए गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद असहाय और बेबस हुए परिवार की मदद को जनप्रतिनिधियों के साथ ही समाजसेवी संस्थाएं आगे है इसी कड़ी में गुरुवार को सांडी विधायक प्रभाष कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन क्षत्रिय महासभा हरदोई की टीम मदद को आगे आई हैं।गुरूवार को विधायक प्रभाष कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन हडहा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार के लिए अंतोदय राशन कार्ड व बालिकाओं को बेहतर इलाज के साथ गैस एजेंसी द्वारा आर्थिक मदद करवाने के लिए उपजिलाधिकारी से कहा और पीड़ित परिवार को हर सभंव मदद का भरोसा दिलाया।वहीं क्षत्रिय महासभा हरदोई के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह द्वारा युवा मोर्चा टीम के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कसरांवाअपनी टीम के साथ पहुंचे और परिवार को संबल देते हुए आर्थिक मदद की ।हडहा निवासी राजेश सिंह भाजपा के बूध अध्यक्ष हैं।दीपावली की रात राजेश के घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद समूचा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। राजेश की की पत्नी रीना दो पुत्रिया़ रागिनी और राधिका गंभीर रूप से झुलस गई।

 

*त्रिलोक न्यूज ने घटना को प्रमुखता से किया था प्रकाशित*

 

घटना में रोटी कपड़ा और मकान तक खो चुके राजेश सिंह पर बीती घटना को   प्रकाशित किया था।जिस पर गुरुवार को क्षत्रिय महासभा हरदोई की टीम व क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन मौके पर पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!