ताज़ा ख़बरें

गांधी जयंती पर गुरुवार को खंडवा जिले में वैश्य चेतना रैली निकली।

खास खबर

गांधी जयंती पर गुरुवार को खंडवा जिले में वैश्य चेतना रैली निकली।

खंडवा।। वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई खंडवा जिले के तत्वाधान में 2 अक्टूबर गुरुवार को वैश्य चेतना रैली का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम वैश्य समाज को जागृत एवं चेतना प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में सभी जिलों में युवा इकाई द्वारा वैश्य चेतना रैली का आयोजन होता है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस श्रृंखला में खंडवा जिला में भी वैश्य चेतना रैली निकली यह रैली पार्वतीबाई धर्मशाला से प्रारंभ होकर गणेश गौशाला में संपन्न हुई। इस रैली के मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री युवा इकाई संजय तापड़िया थे।
कार्यक्रम में मुख्य इकाई एवं महिला इकाई का भी सहयोग रहा जिसमें जिला प्रभारी इंजीनियर अखिलेश गुप्ता महिला इकाई संभाग प्रभारी निशा अग्रवाल भी अतिथि के रूप में शामिल हुए रैली की व्यवस्था युवा इकाई जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा की गई वैश्य महासम्मेलन के प्रवक्ता नारायण बाहेती एवं सुनील जैन भाजपा प्रवक्ता द्वारा देते हुए बताया कि पूरे शहर में इस रैली से जनता में वैश्य समाज को लेकर एक जागरूकता होती है। इस रैली में मुख्य इकाई के जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ देवेंद्र जैन, अजय लाड़, इंजीनियर दिलीप दशोरे, सनत श्रीमाली,जिला अध्यक्ष मुख्य इकाई के दीपक अग्रवाल जिला महामंत्री राकेश पालीवाल, सुनील जैन, नारायण बाहेती, श्याम हरिशंकर दलाल के साथ ही युवा इकाई के 50 से 60 कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में सम्मिलित हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!