उत्तर प्रदेशधार्मिकमेरठ

भक्ति के रंग में रंगा हस्तिनापुर: मां ज्वाला जी की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दिखा अद्भुत नज़ारा

शोभायात्रा में सजी हुई झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

मां ज्वाला जी की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

                                          शोभायात्रा

 

ऐतिहासिक नगरी में मां ज्वाला जी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसने समूचे कस्बे को भक्ति के रंग में रंग दिया। इस पावन और ऐतिहासिक नगरी में निकली शोभायात्रा में सजी हुई झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और हर तरफ जयकारे गूंज उठे।

यात्रा का शुभारंभ और मार्ग शोभायात्रा का उद्घाटन पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह धार्मिक यात्रा कस्बे की डी ब्लॉक कॉलोनी से शुरू हुई और शहर के कई प्रमुख हिस्सों से गुजरी। शोभायात्रा का मार्ग जीआईसी रोड, जे ब्लॉक, न्यू ब्लॉक, उधम सिंह चौक, मुख्य मार्ग, डिफेंस कॉलोनी, मुख्य बाजार, सिविल लाइन और बंगाली बाजार से होते हुए संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

माँ ज्वाला जी

विशाल जागरण का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा ने बताया कि इसी क्रम में रविवार की रात को मां ज्वाला जी की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसी रात एक विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें माता का गुणगान किया जाएगा।इस भव्य जागरण में जाने-माने गायक गौरव चतरथ, सनी मित्तल और जितेंद्र शर्मा अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!