
मवाना थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। एसडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। प्रमुख शिकायतों में भूमि विवाद, जाति प्रमाण पत्र और पुलिस कार्यवाही से संबंधित मामले शामिल थे। एसडीएम ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। सीओ तहसीलदार मवाना संजय कुमार जायसवाल और मवाना थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर प्रकरणों के निस्तारण का आश्वासन दिया।







