उत्तर प्रदेशमेरठ

मवाना में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला

मेरठ के मवाना क्षेत्र 

मेरठ के मवाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 8 बजे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। घटना ग्राम खेड़ी मनिहार का हैलक्की उर्फ पंछी ने बाजार जा रहे मोहित को रोक लिया। उसने मोहित से गाली-गलौज शुरू कर दी। मोहित द्वारा विरोध करने पर लक्की ने अपनी अंटी से तमंचा निकाल लिया।

लक्की ने मोहित पर फायर करने का प्रयास किया। मोहित ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों को आता देख लक्की वहां से भाग निकला।

 

पुलिस को सूचना मिलते ही वह लक्की के घर पहुंची। लक्की पुलिस को देखकर छत से कूदकर फरार हो गया। पीड़ित मोहित ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई

मवाना थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!