CHHATTISGARH

शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विविध कार्यक्रम किया गया आयोजित

विकास कुमार सोनी

शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विविध कार्यक्रम किया गया आयोजित

सूरजपुर/11 सितंबर 2025/  शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहार पुर में छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशानुसार, आज छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विविध कार्यक्रमआयोजित किए गए। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी और एनईपी नोडल धीरेंद्र कुमार जायसवाल के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ राज्य  विकास क्रम में छत्तीसगढ़ को 25 वर्ष होने जा रहे हैं।

इस पर छत्तीसगढ़ ने इन 25 सालों में क्या पाया और क्या नहीं पाया विकास की गति कितनी तेज रही कौन से विकास क्रम में कोई विकास का क्रम धीरे रहा और आज का यह युवा पीढ़ी अपने आप को इस राज्य में किस स्थिति में देख रहा है इन सभी बातों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उक्त सभी बातों पर भाषण प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता छात्रों के बीच कराई गई जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास क्रम में अपना अच्छा विचार रखे, भाषण में करिश्मा क्विज में ज्योति और वादविवाद में नीतेश प्रथम रहे। महाविद्यालय के शिक्षक गण सचिन कुमार मिंज पिंटू कुमार गुप्ता रामनिवास पटेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास पथ हम और अच्छा करें,इस पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर रजत जयंती जैसे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी विशेष भूमिका निभाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!