उत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा: सूचना पर पहुंची पुलिस, पटाखा बनाने का कच्चा माल भारी तादात में बरामद

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के वेदवाड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्रर पर छापेमारी की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही है। सूचना पर एएसपी अंतरिक्ष जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां भारी तादात में पटाखे बनाने का सामान और पैकिंग मटेरियल मिला है। पुलिस मौके पर है और पूरी जानकारी कर रही है।

 

बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री अनिल गुप्ता पुत्र राधेमोहन के मकान में चल रही है। हालांकि मौके पर पटाखे बनते नहीं मिली है।

 

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि अवैध पटाखा फैक्ट्री की सूचना पर पुलिस ने यहां रेड की है, काफी मात्रा में पटाखे बनाने का रॉमटेरियल और पैकिंग मटेरियल मिला है। एफएसएल की टीम मौके पर बुलाई गई है। बाकी जांच की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!