ताज़ा ख़बरें

मोटीवेशन और आत्मविश्वास से ही सफलता संभव – पुलिस अधीक्षक मनोज राय

खास खबर

मोटीवेशन और आत्मविश्वास से ही सफलता संभव – पुलिस अधीक्षक मनोज राय

खंडवा। जीवन में लक्ष्य तय करना और उस पर डटे रहना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। हमारी इच्छा शक्ति मजबूत होगी तो हमें हर कार्य में सफलता मिलेगी। यह बात पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने गौरीकुंज सभागृह में आयोजित जेसी सप्ताह के अंतर्गत आईपीएस मोटिवेशन कार्यक्रम को संबोधित करते करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसी भी जॉब को चुनने से पहले स्वयं की रुचि और विषय पर कमांड होना बहुत ज़रूरी है। दूसरों को देखकर विषय का चयन करना गलत है। श्री राय ने बताया कि तैयारी के लिए कम से कम एक साल तक मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई में लगना चाहिए। अंतिम समय पर भागदौड़ करने से बेहतर है कि मन को शांत रखकर निरंतर अभ्यास किया जाए। असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ना चाहिए। सफलता त्याग, तपस्या और मेहनत से ही मिलती है। आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा साथी है। जल्दबाजी से बचें, दिशा तय करें और लिखने का अभ्यास करें। कम शब्दों में अधिक अभिव्यक्ति की कला सीखें। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से डरना नहीं है, बल्कि और अधिक मेहनत व योजना के साथ तैयारी करनी है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रशिक्षक रणवीर सिंह चावला ने बताया
जेसीआई वह संस्था है जो व्यक्ति का विकास करती है प्रशिक्षण देती है कार्य करना सिखाती है आगे बढ़ाना सिखाती है। युवाओं को जेसीआई से जुड़ना चाहिए। समाजसेवी सुनील ने बताया कि आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सुजाता मोरे ने अतिथियों पूर्व विधायक राम ढांगोरे, उद्योगपति शुभम जैन अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर शुभम जैन ने कहा की लक्ष्य निर्धारित कर हमें सही समय पर आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम में अनिल बाहेती ने कहा कि आज आत्महत्या रोकथाम दिवस है हम सब शपथ लेकि हम कभी ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे और लगातार सफलता के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में नागेश वालंजकर, हर्ष अग्रवाल,प्रिंस जिंदल,अनुज खंडेलवाल,
राजपूत , विकास मित्तल, जेएसी अध्यक्ष
हेमंत मुंदड़ा, समाजसेवी सुनील जैन, देव महोबिया, डॉक्टर मेघा प्रजापति सहीत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन मनन सोनी ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!