
एनसीसी के शिविर में आयोजित किया गया आपदा प्रबंधन डेमोंस्ट्रेशन

खंडवा 10 सितंबर, 2025 – पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरसूद में आयोजित हो रहे एनसीसी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर में होमगार्ड्स एवं एसडीईआरएफ टीम खण्डवा द्वारा आपदा प्रबंधन विषय पर डेमोंस्ट्रेशन दिया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट होमगार्ड्स श्री आशीष कुशवाह ने बताया कि डेमोंस्ट्रेशन के दौरान एनसीसी कैडेट्स को पेशेंट लिफ्टिंग एवं मूविंग मेथड, सीपीआर, सर्पदंश, आग बुझाना, बाढ़, भूकंप तथा आकाशीय बिजली जैसे विषयों की जानकारी दी गई। एनसीसी कैडेट्स ने एसडीईआरएफ जवानों के साथ मिलकर आपदा प्रबंधन उपकरणों को चलाने का अभ्यास किया। डेमोंस्ट्रेशन के दौरान गैस सिलेण्डर में लगी आग को कैसे बुझायें, इसका लाइव प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद थे। डेमोंस्ट्रेशन तथा अभ्यास सत्र प्लाटून कमाण्डर श्री रविन्द्र महिवाल ने होमगार्ड्स तथा एसडीईआरएफ जवानों के साथ सम्पन्न किया।








