
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंदन चैहान ने भी खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मखदुमपुर व बस्तौरा नारंग में ग्राम वासियों से मिलकर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं से ग्रामवासियों ने अवगत कराया। सांसद ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया है कि वह जल्द जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। उसके बाद हस्तिनापुर चांदपुर मार्ग का निरीक्षण किया जो बाढ़ के कारण ध्वस्त हो गया है











