ताज़ा ख़बरें

*6 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले राजीव का बालाजी ग्रुप द्वारा भव्य स्वागत*

खास खबर

*6 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले राजीव का बालाजी ग्रुप द्वारा भव्य स्वागत*

खंडवा।। पूरे देशभर में धार्मिक स्थलों और दर्शनीय स्थलों की 36,000 किलोमीटर लंबी यात्रा पर निकले राजीव बराइली का आज बालाजी ग्रुप, खंडवा द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। यह यात्रा देशवासियों की सुख-शांति एवं मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु भगवान के चरणों में समर्पित है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि राजीव पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के हैं और बालाजी भगवान के अनन्य भक्त हैं, वर्तमान में खंडवा जिले के श्री दिव्य बालाजी नगर, छैगांवमाखन पहुँचे, जहाँ 81 फीट ऊँची तिरुपति बालाजी भगवान की विशाल मूर्ति की स्थापना कार्य प्रगति पर है। इस पावन स्थल पर पहुंचकर राजीव अत्यंत भावविभोर हो उठे।
राजीव ने भावुकता से कहा –जैसे ही उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस भव्य प्रतिमा के बारे में पता चला विशेष रूप से यहां दर्शन करने के लिए आए, साथ ही कहा कि“मैंने पूरे भारतवर्ष की यात्रा की है, लेकिन जो खिंचाव और आध्यात्मिक ऊर्जा मुझे यहाँ दिव्य बालाजी नगर में अनुभव हुई है, वह कहीं और नहीं मिली। जब भी यह भव्य मूर्ति गर्भगृह में स्थापित होगी, मैं पुनः यहाँ आऊँगा। मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान बालाजी, बालाजी ग्रुप की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करें। सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप द्वारा राजीव का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने रात्रि विश्राम एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की। इस अवसर पर बालाजी ग्रुप से रितेश गोयल, महेंद्र सिंह सावनेर,सुनील जैन, अंकित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सरपंच लखनलाल घोलकर, अमित गुप्ता,पिंकू अग्रवाल रोहित शेट्टी, सुनील मालवीय, अर्पित पुरी, अशोक कुमार सुखवाल, जितेंद्र पाटील, प्रीतम गोयल, सागर वर्मा, कीर्तिराज सिंह मौर्य, अजय अटूट, शिवेंद्र,सुयश आदि उपस्थित रहे। राजीव की यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि भगवान के प्रति श्रद्धा और सेवा का भाव ही सच्चे जीवन का मार्ग है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!