ताज़ा ख़बरें

नवदंपत्तियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों की ‘‘नई पहल‘‘ किट वितरित की जा रही है

खास खबर

नवदंपत्तियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों की ‘‘नई पहल‘‘ किट वितरित की जा रही है
खंडवा 24 जून 2025 – 
परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले में नवदंपत्तियों को आशा कार्यकर्ताओ और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के द्वारा ‘‘नई पहल‘‘ किट वितरित की गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि नवदंपत्तियों को विवाह के दो वर्ष बाद ही बच्चा हो, इसके लिए परिवार नियोजन के अस्थायी साधन व अन्य सामग्री की ‘‘नई पहल‘‘ किट उपलब्ध कराई गई है, ताकि नवदंपत्ति अपने परिवार को भली भाँती समझ सके और 2 वर्ष के बाद घर में नये मेहमान के लिये योजना बनाई जा सकें। परिवार नियोजन के अस्थायी साधन के रूप में निरोध, ओरल पिल्स, छाया गोली आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ से निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा ‘‘अंतरा‘‘ इजेक्शन भी बच्चों में अंतराल रखने के लिए बहुत ही सरल उपाय है। सभी स्वास्थ्य केन्द्रो पर परिवार नियोजन के अस्थाई साधन निःशुल्क उपलब्ध है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!