ताज़ा ख़बरें

*इंदौर से गाजियाबाद के लिए नई फ्लाइट ✈️

*इंदौर से गाजियाबाद के लिए नई फ्लाइट ✈️*

 

इंदौर से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लिए सफर करने वाले यात्रियों को अब सीधी हवाई यात्रा का लाभ मिल सकेगा। इंडिगो विमान कंपनी की ओर से 20 जुलाई से इंदौर से गाजियाबाद (यूपी) के बीच सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। यह उड़ान गाजियाबाद से इंदौर आकर वापस गाजियाबाद जाएगी। विमान कंपनी ने उड़ान शुरू करने की घोषणा करते हुए इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

 

*यह रहेगा शेड्यूल*

गाजियाबाद-इंदौर :- फ्लाइट 6ई 2558 गाजियाबाद से दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इंदौर-गाजियाबाद :- फ्लाइट 6ई 2559 इंदौर से शाम 4 बजे होगी और शाम 5.20 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!