ताज़ा ख़बरें

*3 जुलाई से 25 सितम्बर तक चलाई जाएगी दो नई सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन

*3 जुलाई से 25 सितम्बर तक चलाई जाएगी दो नई सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन*

 

*दुरंतो एक्सप्रेस के टर्मिनल स्‍टेशन में परिवर्तन*

 

🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल रतलाम

 

यात्रियों की मांग एवं उनकी सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों पर ठहराव के साथ वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी –बान्‍द्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल एवं सूबेदार गंज- बान्‍द्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

 

02199/02200 वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी-बान्‍द्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल:- गाड़ी संख्‍या 02199 वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी बान्‍द्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल 03 जुलाई, 2025 से 25 सितम्‍बर, 2025 तक वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी रेलवे स्‍टेशन से प्रति गुरुवार को 16.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्‍सी जं.(03.05/03.07, शुक्रवार), उज्‍जैन (03.50/04.00), नागदा (05.08/05.10), रतलाम (06.05/06.15) एवं दाहोद(07.39/07.41) होते हुए शुक्रवार को 16.10 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

 

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 02200 बान्‍द्रा टर्मिनस वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी सुपरफास्‍ट स्‍पेशल 05 जुलाई, 2025 से 27 सितम्‍बर, 2025 तक बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को प्रात: 05.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(12.43/12.45), रतलाम(14.30/14.40), नागदा(15.43/15.45) उज्‍जैन(16.55/17.10) एवं मक्‍सी(18.00/18.02) होते हुए रविवार को प्रात: 05.00 बजे वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी।

 

यह ट्रेन सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी कोच के साथ चलेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में दतिया, डबरा, ग्‍वालियर, शिवपुरी, गुना, रूठियाई, चचौरा बीनागंज, ब्‍यावरा राजगढ़, मक्‍सी, उज्‍जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी एवं बोरीवली रेलवे स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

 

04125/04126 सूबेदारगंज – बान्‍द्रा टर्मिनस – सूबेदार गंज सुपरफास्‍ट स्‍पेशल

 

गाड़ी संख्‍या 04125 सूबेदार गंज बान्‍द्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल 07 जुलाई, 2025 से 29 सितम्‍बर, 2025 तक सूबेदार गंज से प्रति सोमवार को 05.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(22.25/22.35, सोमवार) होते हुए मंगलवार को 09.30 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

 

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 04126 बान्‍द्रा टर्मिनस सूबेदार गंज स्‍पेशल 08 जुलाई, 2025 से 30 सितम्‍बर, 2025 तक बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति मंगलवार को 11.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(20.35/20.45, मंगलवार) होते हुए बुधवार को 17.00 बजे सूबेदार गंज पहुँचेगी। इस ट्रेन को दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविन्‍दपुरी, इटावा, टूंडला, इदगाह, फतेहपुर सिकरी, रूपबास बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्‍लीपर एवं समान्‍य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।

 

मुम्‍बई सेंट्रल-नई दिल्‍ली दुरंतो एक्सप्रेस के टर्मिनल स्‍टेशन में परिवर्तन

 

ट्रेन संख्या 22209/22210 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस के टर्मिनल को नई दिल्ली स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर

स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

 

18 अगस्त 2025 से मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22209 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, नई दिल्ली के बजाय हजरत

निजामुद्दीन पर टर्मिनेट होगी। इसी तरह, 19 अगस्त, 2025 से ट्रेन संख्या 22210 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस नई दिल्ली के बजाय 22.20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्‍थान करेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!