*महापौर ने किया कानीपुरा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना मल्टी का औचक निरीक्षण, आवंटित मकानों में हितग्राहियों के ना रहने की प्राप्त हो रही थी निरंतर शिकायतें*
🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल
उज्जैन
कानीपुरा रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पालिका निगम द्वारा (सुजलाम आवास गृह) मल्टी का निर्माण मध्यम वर्गीय परिवारों के आवासों के लिए किया गया, जिसमें हितग्राहियों को निर्धारित लॉटरी प्रक्रिया के तहत मकानों का आवंटन किया गया था। परंतु कई समय से उक्त मकानों पर हितग्राहियों के ना रहने की शिकायतें प्राप्त हो रही है जिसके क्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा मल्टी का औचक निरीक्षण किया गया जहां पाया गया कि जिन पात्र हितग्राहियों को मकान का आवंटन किया गया था वहां पर 20 से 25 की संख्या में मकान पर ताले लगे पाए गए, जिनमें हितग्राही अपने मकानो में शिफ्ट ही नहीं हुए। इस संदर्भ में महापौर द्वारा संबंधित अधिकारी कार्यपालन यंत्री श्री पीसी यादव को निर्देशित किया गया कि जिन हितग्राहियों द्वारा अपने आवंटित मकान पर ताले लगाए गए हैं या शिफ्टी नहीं हुए हैं उन पर वैधानिक जांच करते हुए दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उचित कार्यवाही की जाए, उक्त मल्टी ऐसे आवासहीन हितग्राहियों के लिए बनाई गई थी जिनके पास अपना स्वयं का कोई मकान नहीं हैं साथ ही उन्हें यहां मकान का आवंटन किया गया था।
—000—
*महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा शहरवासियों से अपील जिन दो मार्गों पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है वहां यातायात डायवर्ट किया गया है शहर विकास में अपना सहयोग प्रदान करें*
🎯 सूरज मेहता न्यूज चैनल
उज्जैन
सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहर के आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है जिसके क्रम में सर्वप्रथम कोयला फाटक से मेट्रो टॉकीज एवं बियाबानी चौराहे से लेकर तेलीवाड़ा चौराहे तक चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है उक्त कार्य को संज्ञान में लेते हुए महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा शहर वासियों से अपील की गई है कि उक्त दोनों चौड़ीकरण मार्गों पर मार्किंग किए गए मकानों को हटाने का कार्य चल रहा है इन मार्गों पर सुविधा की दृष्टि से यातायात डायवर्ट किया गया है शहरवासी इन मार्गों पर जाने से बचें एवं नगर निगम द्वारा किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में अपना सहयोग प्रदान करते हुए शहर विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।
—
*स्वरोजगार ने बदली जिंदगी, स्वरोजगार से आस एवं आय*
*श्रीमती अर्चना तोमर साड़ी व्यवसाय से 07 हजार रूपये तक की प्रतिमाह कर रही आय*
*स्व रोजगार कार्यक्रम (व्यक्तिगत ऋण) की सफलता की कहानी*
हितग्राही का नाम श्रीमती अर्चना तोमर
आयु 44 वर्ष
ऋण प्राप्त होने की तिथि 30-08-2024
प्राप्त ऋण राशि 1 लाख रु.
व्यवसायी गतिविधि साडी का व्यवसाय
ऋण प्रदाता बैंक का नाम पंजाब नेशनल बैंक,शाखा- विवेकानंद कॉलोनी
प्रतिमाह बैंक को प्रदान की जाने वाली किश्त (राशि रू. में) 2412/-
हितग्राही का मोबाईल नम्बर 8823073233
व्यवसाय स्थल का पता मुसद्दीपुरा, उज्जैन
अन्य योजनाओ का लाभ (योजना का नाम दर्ज करें) लाडली बहना योजना,आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड
*स्व रोजगार कार्यक्रम से जुडने से पूर्व हितग्राही की स्थिति*
स्व रोजगार कार्यक्रम से जुडने से पूर्व हितग्राही की पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति कमजोर थी हितग्राही के पति मजदूरी करके परिवारजनों का भरण पोषण करते थे द्य हितग्राही घर से ही अपना साडी का व्यवसाय चला कर परिवार का आर्थिक रूप से सहयोग करती थी द्य परन्तु 3 सन्तान होने के कारण परिवार एवं बच्चो की शिक्षा का खर्च उठाने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पढ़ रहा था द्य पूर्व में इनकी मासिक आय 3-4 हजार रु. प्रतिमाह थी, जिससे जीवन यापन में कठिनाई हो रही थी।
*स्व रोजगार कार्यक्रम से जुडने के पश्चात हितग्राही की स्थिति*
नगर निगम उज्जैन द्वारा संचालित स्व रोजगार कार्यक्रम से जुडने के पश्चात श्रीमती अर्चना तोमर ने पंजाब नेशनल बैंक,शाखा- विवेकानंद कॉलोनी से राशि रु 1 लाख का स्व रोजगार ऋण लेकर अपनी स्वयं की दुकान किराये पर ली तथा लेकर रेडीमेड कपड़ो का व्यवसाय शुरु किया द्य जिससे इनका व्यवसाय भी अच्छा चलने लगा तथा इसनकी आर्थिक एवं पारिवारिक स्थिति के स्तर में भी सुधार आया हैद्य वर्तमान में इनकी मासिक आय लगभग 7 हजार रु. प्रतिमाह हो गई है।
—-0000—-
*तरणताल चौपाटी पर निगम अतिक्रमण गैंग ने डाली चुना लाईन*
*फ्रीगंज क्षेत्र से हटाएं अतिक्रमण*
🎯सूरज मेहता न्यूज चैनल
उज्जैन
आयुक्त श्री आशीष पाठक के निर्देशानुसार नगर निगम अतिक्रमण गैंग द्वारा निरंतर शहर से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में मंगलवार को अतिक्रमण गेंग प्रभारी श्री योगेश गौड़ाले द्वारा सहायक आयुक्त श्री प्रदीप सेन के नियंत्रण में तरणताल क्षेत्र में लगने वाली चौपाटी हेतु सड़क से 15 फीट अन्दर चुना लाईन डाली जाकर समस्त चौपाटी के व्यवसाईयों को निर्देशित किया कि चुना लाईन के अन्दर रहते हुए ही अपना व्यापार किया जाए, चुना लाईन के बाहर व्यापार करते पाए जाने पर सामग्री जप्त किये जाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही अतिक्रमण अमले द्वारा अम्बेडकर भवन के पीछे अतिक्रमण हटाते हुए चाय एवं पंचर बनाने वाले की गमटी को हटाया गया तथाा कोठी रोड स्थित विक्रम नगर मार्ग पर रोड निर्माण में बाधक तीन क्वार्टर को तोड़े जाने की कार्रवाई की गई।
—000—
*नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई*
🎯सूरज मेहता न्यूज चैनल
उज्जैन
निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक के निर्देश अनुसार सहायक आयुक्त श्री प्रदीप सेन के नियंत्रण में अतिक्रमण गैंग प्रभारी द्वारा मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण, गुमटियों को हटाने की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के क्रम में तेलीवाड़ा चौराहे से लेकर कंठाल चौराहा, फल मंडी से लेकर मोहन नगर बजरंग द्वार तक, जोन क्रमांक 3 में जर्जर गैलरी के हिस्से को गिराने की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्रवाई गैंग प्रभारी श्री मोनू थनवार श्री सोनू जाटवा द्वारा की गई कार्यवाही निरंतर इसी प्रकार जारी रहेगी।









