
बहराइच। कांग्रेस भवन सभागार में सामूहिक रूप से सभी कांग्रेस जनों ने बैठक करके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह का बहिष्कार किया। उसके बाद कांग्रेस भवन के सामने स्लीपर सेल का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष इं जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की आंखों में धूल झोंककर उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बहराइच जनपद में भाजपा और आरएसएस की विचारधारा वाले व्यक्ति को जिलाध्यक्ष पद पर बैठा दिया।
यह फैसला अचंभित करने वाला था। जिस व्यक्ति को जिलाध्यक्ष पद दिया गया है उसका सामाजिक स्तर बहुत निम्न है और महिला नेत्रियों को भी तंग करता है। शिवेंद्र सिंह पार्टी में आज तक किसी भी पद पर नहीं रहे युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में भी युवा कार्यकर्ताओं ने इन्हें नकार दिया चुनाव में विपुल मिश्र 1300 वोट पाकर जीते और शिवेंद्र सिंह सिर्फ 50 वोट तक ही सीमित रह गए फिर इनको युवा कांग्रेस ने अभी फरवरी माह में ही निष्क्रियता के चलते निष्कासित कर दिया था। शिवेंद्र सिंह के खिलाफ सभी ब्लाक अध्यक्ष, सभी जिला व शहर कमेटी, सभी पूर्व प्रत्यशीगण, सभी एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, सभी फ्रंटल, विभाग व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल हैं।
इस अवसर पर नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग, निवर्तमान शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, महसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ राजेश तिवारी, नानपारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ ए एम सिद्दीकी, कांग्रेस प्रवक्ता प्रशांत सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल, पूर्व शहर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू, पूर्व प्रदेश सचिव दुर्ग विजय सिंह मान, महिला जिलाध्यक्ष कमला सोनी, कांग्रेस नेत्री प्राची श्रीवास्तव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मो फरीद हुसैन, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ बाबू खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भावेश पाठक, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मो नदीम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनऊ मिश्र, पूर्व जिला महासचिव दीना नाथ पांडेय, पूर्व जिला महासचिव फजल खान, ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विष्णु यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ हलीम अहमद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, ब्लाक अध्यक्ष नवाबगंज राम दिन गौतम, ब्लाक अध्यक्ष विशेश्वरगंज भोला नाथ मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष फखरपुर एडवोकेट आनंद अवस्थी, ब्लाक अध्यक्ष तेजवापुर दुर्गेश तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष रिसिया मुबारक खां, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरा लाल राव, सेवादल के राजेश कुमार गौतम, पूर्व जिला महासचिव महताब आलम, पूर्व जिला महासचिव सतीश सिंह, पूर्व जिला महासचिव नेम कुमार सिंह, पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र मोहन श्रीवास्तव, पूर्व जिला सचिव हमजा शाहिद, पूर्व शहर उपाध्यक्ष खालिद हिशामी, पूर्व जिला महासचिव इशारत खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल मुईद चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
वहीं किन्हीं कारणों से बैठक में न पहुंच पाने पर एआईसीसी सदस्य व पयागपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मेजर राना शिवम सिंह, कैसरगंज की पूर्व प्रत्याशी गीता सिंह, युवा नेता रवि श्रीवास्तव, एआईसीसी सदस्य व मटेरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अली अकबर पप्पू, पयागपुर ब्लाक अध्यक्ष विनोद मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष शिवपुर पुत्तन खां ने भी शिवेंद्र सिंह को हटाने की मांग की है।