
दिव्यांग विद्यार्थियों को NEET एवं CUET कामर्स, मानविकी की तैयारी के लिए दिया जायेगा आनलाईन प्रशिक्षण
30 मार्च तक कराना होगा पंजीयन
📝खरगोन- 21/03/2025 :- BIG (एनएसडीसी इंटरनेशनल, कौशल मंत्रालय, भारत सरकार और पीडब्ल्यू) नई दिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समस्त स्कूलों के 12वी कक्षा के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं NEET एवं CUET Commerce, Humanities की तैयारी के लिए आनलाईन प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 तक निर्धारित है। यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम दिनांक 02 अप्रैल से 2 मई 2025 तक दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रतिदिन 6 घंटें का ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक कक्षा के बाद पीडीएफ नोट्स, पीयर-टू-पीयर लर्निंग, शेड्यूल किए गए टेस्ट 24/7 संदेह समाधान के लिए संदेह इंजन पोर्टल और अन्य सुविधाएँ भी शामिल होंगी। सम्पूर्ण कैश कोर्स जिसमें जिसमें NEET एवं CUET, विज्ञान (गणित/जीव विज्ञान, मानविकी/वाणिज्य) दोनों पाठ्यक्रम शामिल होंगे, पूरी अवधि के लिए प्रति छात्र 99 रूपये (जीएसटी सहित) पर प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिये प्रशिक्षण नि:शुल्क रहेगा। उप संचालक सामाजिक न्याय श्री धर्मेन्द्र गांगले ने जिले में दिव्यांाग छात्र-छात्राओं के लिए संचालित विद्यालयों के प्राचार्यों को इच्छुिक छात्र-छात्राओं की जानकारी 26 मार्च तक उपलब्ध कराने कहा गया है।