उत्तर प्रदेशबहराइच

राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

मतदाता को जोड़ने, संशोधन, नाम हटाने इत्यादि की कार्यवाही बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि जनपद में बूथ लेबिल एजेन्ट की बूथवार तैनाती कर जिला निर्वाचन कार्यालय, बहराइच को सूची उपलब्ध करा दें। सीआरओ सिंह ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में बूथ लेबिल एजेन्ट की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि बूथ लेबिल अधिकारी तथा बूथ लेबिल एजेन्ट बेहतर समन्वय के साथ पुनरीक्षण अभियान के दौरान नवीन मतदाता को जोड़ने, संशोधन, नाम हटाने इत्यादि की कार्यवाही बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

बैठक के दौरान मौजूद राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की ओर से सुझाव प्राप्त हुआ कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान यह सुनिश्चित कराया जाय कि बूथ लेबिल अधिकारी डोर-टू-डोर जाकर शत-प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन करें। बीएलओ द्वारा सत्यापन करने से जहां आमजन को पुनरीक्षण अभियान की जानकारी प्राप्त होगी वहीं घर-घर सर्वे के दौरान मतदाता सूची की तमाम त्रुटियों का भी निराकरण हो सकेगा। सीआरओ श्री सिंह ने राजनैतिक दलों को आश्वस्त किया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा शत-प्रगतिशत सत्यापन सुनिश्चित कराया जायेगा। बैठक के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के संबंध में समय-समय पर प्राप्त कराये जाने वाले अभिलेखों के बारे में भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

इस अवसर पर भरतीय जनता पार्टी से सुनील श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी से उत्तम कुमार सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गोपीनाथ, बहुजन समाज पार्टी से सुखराम प्रजापति व अपना दल (सोनेलाल) से गिरीश पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिखा श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!