एम्बुलेंस ड्राइवर की मौत 52 यात्री सुरक्षित, सिवनी के बंजारी घाट पर हुआ हादसा
सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बंजारी घाट के पास नागपुर से कटनी लौट रही एम्बुलेंस और महाराष्ट्र के हिंगनघाट से प्रयागराज महाकुंभ जा रही यात्री बस की आपस में टक्कर हो गई।
हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 52 तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। घटना शनिवार सुबह 3 बजे की है। एम्बुलेंस ( एमपी 21 टीए0770) और यात्री बस एमएच 31 एफसी 4020 दोनों नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहे थे। बंजारी घाट के पास जब एम्बुलेंस चालक ने वाहन को बंजारी मंदिर की तरफ मोडऩे का प्रयास किया, तभी पीछे से आ रही तीर्थयात्री बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस डिवाइडर से जा टकराई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई। सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बंजारी घाट के पास नागपुर से कटनी लौट रही एम्बुलेंस और महाराष्ट्र के हिंगनघाट से प्रयागराज महाकुंभ जा रही यात्री बस की आपस में टक्कर हो गई।
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों एवं जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक संवाद किया गया
11 hours ago
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की
11 hours ago
25 से 31 मई तक मनाया जाएगा विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह
12 hours ago
अधीक्षण यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी खंडवा वृत्त के कार्यालय में मान्धाता विधानसभा क्षेत्र के किसान भाई , एवं किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ खंडवा स्थित कार्यालय में बैठक की
12 hours ago
*प्रदेश में होगा दिव्यांगों का बड़ा आन्दोलन
13 hours ago
ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा
13 hours ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
13 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
13 hours ago
पुलिस को मिली हाईटेक गाड़ियों की सौगात 19 नई गाड़ियां पहुंची महासमुंद
15 hours ago
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ किया मैदानी निरीक्षण।