
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय झाबुआ के मैदान पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह द्वारा पी जी कॉलेज ग्राउंड झाबुआ में जिला स्तरीय कार्यक्रम में झंडा वंदन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह जी ने परेड से सलामी ली, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित जिला कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, सहित नगर के सभी शासकीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक, सभी स्कूलों के बच्चों की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया, उसके पश्चात परेड से सलामी ली, फिर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, आखरी में सभी विभागों की झांकियां ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

साथ ही प्रातः 7:00 झाबुआ नगर की शान हाथी पावा पहाड़ी पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, गुड मॉर्निंग क्लब हाथी पावा के सदस्य, पिछले एक वर्ष से सतत श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रारंभ हुई प्रभात फेरी के सभी सदस्य एवं आसपास के ग्रामीण जन की उपस्थिति में फहराया गया।
साथ ही झाबुआ नगर के सकल व्यापारी संघ द्वारा राजवाड़ा चौक से बस स्टैंड तक प्रभात फेरी निकाली गई, फिर राजवाड़ा चौक पर पहुंचकर मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल मॉडल 30 40 के गवर्नर श्री अनीश जी मालिक एवं सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री संजय काठी सहित समस्त व्यापारी सदस्यों की उपस्थिति में झंडा वंदन कया गया, जिसमें नगर के सभी व्यापारियों की अच्छी उपस्थिति रही,









