ताज़ा ख़बरें

आरिफ मोहम्मद खान बने राज्यपाल

पटना- केंद्र सरकार बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया है। केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बिहार के राज्यपाल विश्नवाथ अर्लेकर को केरल का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

इसी तरह जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं ओडिसा के राज्यपाल को भी बदल दिया गया है। हरि बाबू कंभापति को ओडिसा का गवर्नर बनाया गया है। वहीं अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को की गई राज्यपालों की नियुक्ति के तहत केरल और बिहार के राज्यपालों का भी ट्रांसफर हुआ है – केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद अब बिहार के राज्यपाल होंगे, जबकि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब केरल के राज्यपाल होंगे.

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल

केरल के राज्यपाल के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने केरल में अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक क्षमता से पहचान बनाई थी।

कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान?

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में जन्में आरिफ मोहम्मद खान ने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखा था और एक जमाने में राजीव गांधी के काफी करीबी हुआ करते थे. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र नेता से राजनीति में आए आरिफ मोहम्मद खान ने राजनीति में काफी सफलता हासिल की. वे 1977 में 26 साल की उम्र में कांग्रेस की टिकट पर बुलंदशहर की सियाना सीट से विधायक चुने गए. 1980 में कानपुर से सांसद बने. 8वीं, 9वीं और 12वीं लोकसभा के दौरान फिर से बहराईच निर्वाचन क्षेत्र से संसद पहुंच चुके हैं.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!