आज दिनांक 26.10.2024 को गया शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यवसायियों के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, महोदय गया से एक औपचारिक मुलाकात की गई। इस अवसर पर उन्होंने मोमेंटम, पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को सम्मानित किए। साथ ही, पितृपक्ष मेला-2024, दुर्गा पूजा और अन्य पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए गया पुलिस को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
त्रिलोकी नाथ जिला संवाददाता गया
त्रिलोक न्यूज चैनल









