चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश सूरज सिंग राठोड़ का फैसला
गाडरवारा l विगत दिवस पुलिस थाना करेली के अंतर्गत ग्राम टिकटोली निवासी श्रीमती आरती बाई रजक ने दिनांक 19/02/2022 में थाना करेली में सूचना लेख करायी की ग्राम टिकटोली हार में उसके खेत से गांव के मोतीलाल रजक का खेत लगा हुआ है दोनों के खेत के बीच मेढ़ फरियादी की हद में है जिसे मोतीलाल रजक एवं उसका भाई मंजू उर्फ मनोज रजक लगभग 4–5 साल से खोद – खोद कर अपने खेत में मिलाते जा रहे हैं जिस कारण उन लोगों से झगड़ा विवाद होकर बुराई चल रही है तब से मोतीलाल रजक व मंजू उर्फ मनोज रजक फरियादी एवं उसके पति रतन रजक को मारपीट करने के लिए ताक रहे थे।दिनांक 19/02/2022 को शाम 4 बजे फरियादी अपने पति रतन एवं लड़की खुशबू के साथ अपने खेत वाले घर से पैदल अपने ककिया ससुर शिवराज रजक से मिलने उनके घर ग्राम टिकटोली जा रहे थे जैसे ही वे लोग मोतीलाल रजक के घर के सामने पहुंचे उसी समय मोतीलाल व मंजू उर्फ मनोज हाथों मे लाठी लेकर आ गये और रतन रजक का सामने से रास्ता रोककर दोनों रतन को जान से मारने की नियत से लाठियों से मारपीट करने लगे। मारपीट से रतन के दोनों हाथों एवं दोनों पैरों में गहरी चोटें आयी। उक्त सूचना के आधार पर थाना करली में अपराध क्रमांक 00/22 धारा 341,294,307,506,34 भा.द.वि. के अंतर्गत देहाती नालसी दर्ज की गई।इलाज के दौरान मेडीकल कालेज जबलपुर में रतन रजक की मृत्यु हो गई।असल मर्ग क्र. 18/2022 कायम कर जांच में लिया गया।मर्ग जांच पर आरोपी गण मोतीलाल एवं मनोज रजक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 164/2022 धारा 341,294,307,506 34 भा. द. सं. का कायम कर विवेचना में लिया गया।धारा 302 भा.द.सं.के अपराध की अभिवृद्धि की गयी।प्रकरण में आयी साक्ष्य एवं अपर लोक अभियोजक महेन्द्र कुमार त्रिपाठी के तर्कों के आधार पर चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश सूरज सिंग राठोड़ द्वारा मोतीलाल रजक एवं मंजू उर्फ मनोज रजक को धारा *302/34*भा.द.वि. में दोषी मानते हुए *आजीवन कारावास व 10000/- 10000/- दस हजार रुपये*के अर्थदंड तथा धारा 341भा.द.वि. में 500/- 500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक *महेन्द्र कुमार त्रिपाठी*ने की थी।
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु यात्रा निकालकर प्रार्थना पत्र सौंपा।
18 hours ago
दादाजी भक्तों के लिए दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन, विभिन्न व्यंजनों का रहेगा प्रसाद वितरण
18 hours ago
पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पूरनी ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
19 hours ago
ओंकारेश्वर में सेप्टिक टैंक दुर्घटना में बच्चे की मृत्यु के मामले में उपयंत्री श्री पाटीदार निलंबित
19 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत स्कूल एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
19 hours ago
मध्यप्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाएं, श्रमिक हेल्पलाइन 1800-233-8888 पर दें सूचना
19 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा: खंडवा में बनेगी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की नई वाहिनी,
19 hours ago
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
19 hours ago
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विजेता करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खंडवा का प्रतिनिधित्व