Uncategorized

जब स्टेज में भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष पिता रोने लगे तब भीम आर्मी चीफ ने पोंछे आंसू


बिलाईगढ़। विकासखंड बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव में भीम आर्मी चीफ और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद का आज जनसभा कार्यक्रम का आयोजन था जनसभा कार्यक्रम में पहुंचने पर भीम आर्मी एवं सतनामी समाज के पदाधिकारीयों ने ताली बजाकर उनका जोशीला स्वागत किया। इसी दौरान भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के पिता जब अपने बेटे का दर्द बता कर रोने लगे और कहा की वह निर्दोष है पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तब उनके आंसू पूछते हुए भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि क्रांतिकारी नेताओं के पिता रोते नहीं हैं मैं आपसे वादा करता हूं आपके बेटे के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। किसी के साथ भी आर्मी के अन्य पदाधिकारी जो बलौदा बाजार हिंसा और आगजनी कांड में जेल में बंद है उनके परिजनों से एक-एक कर मुलाकात की और सभी को वादा किया कि उनके बेटे के साथ अन्याय नहीं होने देंगे ।
भीम आर्मी चीफ ने सीएम से मांगा जवाब
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जवाब मांगा उन्होंने मंच के माध्यम से कहा कि निर्दोषों को कब तक इस प्रकार से प्रसारित करते रहेंगे अगर आप सच है तो सीबीआई जांच करवाइए दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। हमें जवाब चाहिए हमारे लोग जो बाबा गुरु घासीदास को मानने वाले हैं शांति का प्रतीक है उन पर कार्यवाही क्यों किया जा रहा है । जब से अमर गुफा में को क्षतिग्रस्त किया है तब से सतनामी समाज के द्वारा सिर्फ और सिर्फ न्याय की गुहार लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया इसके बाद आंदोलन करना पड़ा। उसे आंदोलन में सतनामी समाज की आड़ में सामाजिक तत्वों ने जो तोड़फोड़ किया है वह निंदनीय है लेकिन जो सच में आरोपी है उन पर कार्यवाही करें और निर्दोषों को बिना शर्त के रिहा करें ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!