अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमहाराष्ट्र

नागपुर

निर्माण कार्य को लेकर किया जा रहा था हंगामा

नागपुर मे दीक्षाभूमि मे सौन्दर्यीकरण के निर्माण कार्य को लेकर अंबेडकर के अनुयायी द्वारा विरोध किया जाता रहा राज्य सरकार द्वारा दीक्षाभूमि मे सौन्दर्यीकरण को लेकर यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। बीते वर्ष यह निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। जिसमे पार्किग एवं सुरक्षा दिवार का निर्माण किया जा रहा था। निर्माण कार्य को लेकर यहां पर शुरू से विरोध हो रहा था। सोमवार को यहां पर बड़ी संख्या मे लोग विरोध करने पहुंच गए। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य का विरोध कर रहे लोगो मे से कुछ ने निर्माण कार्य मे लगे उपकरणो मे आग लगा दी। बड़ी संख्या मे यहा पर लोगो को इकट्ठा होते देख पुलिस कर्मियो को तैनात किया गया था। विरोधियो ने पुलिस पर भी पथराव किया। बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस आयुक्त को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस आयुक्त के समझाने के बाद माहौल शांत हुआ। आनदोलनकारियो का कहना था कि बिना आम सहमति बनाए यहां पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। हिंसा को देखते हुए दीक्षाभूमि स्मारक समिति ने फिलहाल चल रहे निर्माण कार्य को रोकने का निर्णय किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!