Uncategorized

मोदी का मन की बात कार्यक्रम जन-जन के बीच लोकप्रिय हो चुका है :- बीएल वर्मा

जिला संवाददाता निर्मल बदायूँ

मोदी का मन की बात कार्यक्रम जन-जन के बीच लोकप्रिय हो चुका है :- बीएल वर्मा

मन की बात के माध्यम से सामाजिक जीवन में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 111वें संस्करण को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने उझानी नगर व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज नगर के धरेली में कार्यकर्ताओं के साथ सुना व जनपद भर में बूथ स्तर पर जगह- जगह जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा मोदी इस बार मन की बात कार्यक्रम में काफी ऊर्जा से भरा रहा, प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा इस बार हम एक पेड़ मां के नाम से लगाए, जिसका रिश्ता हमारे साथ जन्म के समय से हो जाता है, उन्होंने सभी से अपील की एक पेड़ अपनी मां को समर्पित करते हुए आवश्यक लगाए। साथ ही कहा मन की बात के माध्यम से सामाजिक जीवन में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल देश हित में ऐतिहासिक निर्णय लेने वाला है। देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने संपूर्ण देशवासियों से एक वृक्ष मां के नाम पर लगाने का आह्वान किया, जिसके तहत देश के करोड़ों लोगों ने वृक्षारोपण भी किया। साथ ही कहा प्रधानमंत्री मोदी जिस प्रकार से तीसरे कार्यकाल को ग्रहण किया है, उस देश नहीं ऊंचाइयां छुएगा और विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

इस अवसर पर ग्रीशपाल सिसोदिया, रानी सिंह पुंडीर, अखिल अग्रवाल, अजय तोमर, राहुल शंखधार, राकेश शाक्य, शिशुपाल शाक्य, जगदीश लोनिया, अशोक तोमर, शंकर गुप्ता, राजीव गोयल, पवन शंखधार आदि जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।

जिला संवाददाता निर्मल बदायूँ

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!