Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

श्री बंशीधर नगर में हेमंत सोरेन की रिहाई पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर मनाया जश्न

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल से रिहा होने पर शुक्रवार को झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर बस स्टैंड में बम पटाखा फोड़, मिठाइयां बांट व नारेबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल से रिहा होने पर शुक्रवार को झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर बस स्टैंड में बम पटाखा फोड़, मिठाइयां बांट व नारेबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया।

इस दौरान नेता व कार्यकर्ता जेल का फाटक टूट गया हेमंत सोरेन छूट गया, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। ताहिर अंसारी ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत 5 महीने तक जेल के अंदर रखा गया। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए हैं। हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा गया था। मौके पर सूर्य देव मेहता, मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद शेख, मुकेश सिन्हा, निर्मल पासवान, देवेंद्र प्रसाद चौबे, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रताप देव उर्फ बंगाली सिंह, विपिन सिंह, साजिद खान, लुईस तिर्की, देवेंद्र सिंह,सीता पासवान, श्रवण सिंह, रमेश चंद्रवंशी, सुधीर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, अमर राम, प्रदीप सिंह, सहित बड़ी संख्या में झामुमो के लोग उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!