हरदोई।गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 31 लोक सभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र हरदोई से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश रावत ने जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के समक्ष तथा 32 लोक सभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत ने अपर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी के समक्ष प्रस्तुत होकर भाजपा से प्रत्यासी के रूप में अपना अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया।
इसी प्रकार 31 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र हरदोई में जय प्रकाश, ऊषा वर्मा, मुन्ना लाल, शिव कुमार, ज्ञानी,इन्द्रपाल पासी एवं ब्रम्हा प्रसाद सहित कुल 07 लोगों ने तथा 32 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में अशोक कुमार, नीलम सिंह, वन्दना वर्मा, संगीता राजवंशी ,मनोज कुमार राजवंशी तथा ललित कुमार सहित कुल 06 व्यक्तियों द्वारा संबंधित नामाकंन कक्ष से नामांकन पत्र प्राप्त किये। नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
2,503 1 minute read











