
खंडवा जेसीआई द्वारा खंडवा में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम संपन्न।

खंडवा। शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण का एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, महर्षि दाधीच ,महाराजा अग्रसेन, रवींद्रनाथ टैगोर, महाराणा प्रताप, भगत सिंह एवं माखनलाल चतुर्वेदी श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जाकर उनकी साफ-सफाई की गई एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जैसी सप्त्ताह के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के दौरान महापुरुषों के प्रेरणादायक विचारों एवं उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों को भी याद किया गया। भगत सिंह के अमर वाक्य “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” तथा माखनलाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध पंक्तियाँ “मुझे तोड़ लेना वनमाली” का स्मरण कर उपस्थित जनों में राष्ट्रभक्ति का संचार हुआ।
कार्यक्रम का समापन टैगोर पार्क में रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान “जन गण मन” गाकर किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनन सोनी, सचिव अनुज खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती, नागेश वालंजकर, सुजाता मोरे, सुनील जैन, विकास मित्तल, प्रिंस जिंदल, प्रेरित जैन, शिवम सोनी, अनुज मुंदड़ा,आयुष पटोदी ,देव महोबिया सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती ने अपने संबोधन में कहा कि शहर में महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित तो कर दी जाती हैं, लेकिन समय-समय पर उनकी साफ-सफाई नहीं हो पाती। खंडवा जेसीआई पिछले 27 वर्षों से इस सेवा कार्य को निरंतर करता आ रहा है। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी आग्रह किया कि वे भी इस प्रकार के प्रकल्प अपनाएं, जिससे प्रतिमाओं की नियमित देखरेख हो सके और साथ ही महापुरुषों के आदर्शों को समाज में जीवंत रखा जा सके।
साथ ही आज आयोजित तत्काल भाषण प्रतियोगिता
जिसमें पर्यावरण ,जल संरक्षण , शिक्षा का महत्व, स्वच्छता अभियान, प्रभावी भाषण, अनेक विषयों पर लोगों ने विचार रखें वाद विवाद मोबाइल से फायदा और नुकसान पर चर्चा हुई कार्यक्रम में विशेष रूप से गोविंद शर्मा सुरेंद्र सोलंकी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे आज अंताक्षरी प्रतियोगिता और विभिन्न रोगों के लिए जांच शिविर लगेगा।











