ताज़ा ख़बरें

9 से 13 सितंबर तक होगा 37वां अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन विभिन्न प्रदेशों से 400 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

खास खबर

9 से 13 सितंबर तक होगा 37वां अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन विभिन्न प्रदेशों से 400 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

खंडवा। विद्या भारती मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में 37वीं अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खंडवा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कल्याणगंज में 9 से 13 सितंबर तक होने जा रहा है।स्वागत समिति के सुरेन्द्र पटेल ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय परिवार सहित खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से चयनित खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से 400 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ी ताइक्वांडो के मुकाबलों में अपना दमखम दिखाएंगे।

अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन से खंडवा को खेल प्रतिभाओं के राष्ट्रीय संगम का अवसर मिलेगा। देश के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी से शहर में खेलमय वातावरण बनेगा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मअनुशासन, साहस, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे गुणों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खिलाड़ियों के आवास, भोजन, मैदान व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित समितियां सक्रिय हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के स्वागत के लिए भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

विद्या भारती द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों को दिए जा रहे महत्व की कड़ी में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। 9 सितंबर से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलने वाली यह प्रतियोगिता खंडवा में खेल प्रतिभा, अनुशासन और राष्ट्रव्यापी एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!