ताज़ा ख़बरें

गंगधार :• शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव, छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस l

गंगधार/झालावाड़ आबिद मंसूरी (चीनू)
झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार में सभी छात्राओं ने शिक्षक दिवस मनाया इस अवसर पर छात्राएं प्रथम कालांश से ही शिक्षकों के रूप में रही। इस दिवस पर छात्राओं की उपस्थित लेने भी शिक्षक बनी छात्राएं ही गई। कक्षा 12 की छात्रा सानिया बी,परिधि कंवर , अल्फिया, नीतू, नाजिया, नाजमीन, अक्षरा, वेदिका, अलशिफा ने इन सब कार्यों में विशेष योगदान दिया।
प्रधानाचार्य लाल चंद सोनी ने बताया कि छात्राओं के अनुरोध पर 8 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने की अनुमति दी गई क्योंकि 5 व 7 सितंबर को अत्यधिक बारिश के कारण विद्यार्थियों का अवकाश था।
छात्राओं ने स्वयं ही थोड़ी-थोड़ी राशि कलेक्शन करके इस समारोह का आयोजन किया।
सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर को माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर सभी कक्षाओं की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई और प्रत्येक शिक्षक की विशेषताओं का उल्लेख मंच पर किया गया।
स्टाफ सदस्य रूपचंद मीणा, पुखराज मीणा, पवन कुमार जांगिड़, हिना खानम, रामेश्वर गुर्जर,तेजपाल गुर्जर, पूजा देवी, वर्षा वर्मा, मुकेश बाई मीणा, अर्चना दीया,कपिल कुमार,मोहनलाल वर्मा, राहुल मेहर,हरि शंकर बैरवा, हर्षन्ना श्रीवास्तव दीपक गोदिया,छोटू मीणा को छात्राओ द्वारा उपहार देकर अपना आभार प्रदर्शित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!