
गुरु पूर्णिमा पर महाराणा प्रताप क्रिकेट अकादमी ने दादाजी भक्तों की सेवा में वितरित की चाय एवं फल प्रसादी।
खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर महाराणा प्रताप क्रिकेट अकादमी, खंडवा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाहर से आने वाले दादाजी भक्तों की सेवा के लिए चाय एवं फल प्रसादी का वितरण किया गया। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रसादी वितरण के दौरान खंडवा के प्रसिद्ध चाइल्ड स्पेशलिस्ट एल्डरमैन डॉ. शिवशंकर गुर्जर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं महाराणा प्रताप क्रिकेट अकादमी के संयोजक लक्ष्मण सिंह चौहान, डॉ. आशीष पारे, राधेश्याम पटेल, सुनील जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को चाय एवं फल वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दादाजी धाम में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना अकादमी की वर्षों पुरानी परंपरा है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष निःस्वार्थ भाव से प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाता है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग और सेवा उपलब्ध हो सके।











