ताज़ा ख़बरें

गुरु पूर्णिमा पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा की, प्रसादी का वितरण किया

खास खबर

गुरु पूर्णिमा पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा की, प्रसादी वितरित किया

खण्डवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अवधूत संत श्री दादाजी धूनीवाले की पावन नगरी खण्डवा में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सेवा हेतु अनेक भंडारों का आयोजन किया गया।खंडवा विधायक कंचन तनवे एवं उनके प्रतिनिधि मुकेश तनवे द्वारा दादाजी की पावन गुरु पूर्णिमा पर जगह-जगह भंडारे में जाकर सबके हाल-चाल लिए विधायक प्रतिनिधि द्वारा दादा नाम भी जपा गया भंडारों में सेवा दी गई वही

श्रद्धालुओं को प्रसादी एवं भोजन सामग्री का वितरण किया तथा सेवा कार्यों में सहभागी बनकर दादाजी के भक्तों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने आयोजन समितियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सेवा ही सच्ची गुरु सेवा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!