ताज़ा ख़बरें

9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड यात्रा, 10 अगस्त को मनुनिया महादेव में होगा जलाभिषेक

बड़ौद आगर मालवा से संजय की रिपोर्ट

9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड यात्रा, 10 अगस्त को मनुनिया महादेव में होगा जलाभिषेक

बड़ौद आगर मालवा से संजय की रिपोर्ट

बोल बम कांवड़ यात्रा संघ बड़ौद द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का शुभारंभ 9 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे श्री कृष्ण मंदिर, गांधी चौक, बड़ौद से होगा। कांवड़ यात्रा आलोट तहसील स्थित श्री मनुनिया महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां 10 अगस्त 2026 (सोमवार) को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

यात्रा में शामिल होने वाले सभी शिवभक्तों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। जिन श्रद्धालुओं के पास कांवड़ नहीं है, उन्हें समिति द्वारा कांवड़ उपलव्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को यात्रा कार्यालय में पूर्व संपर्क करना होगा।

यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिन गांवों से 50 या उससे अधिक कांवड़ यात्री शामिल होंगे, वहां से ट्रैक्टर की व्यवस्था की जाएगी, जिसका डीजल खर्च समिति वहन करेगी। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान समिति के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि यात्रा अनुशासित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

कांवड़ यात्रा संघ के अध्यक्ष दशरथ सिंह परिहार (झलारा बड़ौद) ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य शिवभक्तों को एक मंच पर जोड़कर भक्ति, सेवा और धार्मिक आस्था का संदेश देना है। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक शिवभक्तों से इस पावन कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने तथा धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!