
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड: विवेकानंद विद्या मंदिर जगत के 11 मेधावियों ने मारी बाजी, बने जिला टॉपर

बदायूं। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के घोषित हुए फाइनल नतीजों में विवेकानंद विद्या मंदिर (जगत, जिला बदायूं) के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय के कुल 11 छात्र-छात्राओं ने ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर की सूची में अपनी जगह बनाई है 
इस शानदार सफलता से विद्यार्थियों के माता-पिता, ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित कुमार शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अमर उजाला की ओर से इन सभी जिला टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 27 जुलाई (दिन सोमवार) को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर स्थित ऑडिटोरियम, बदायूं में आयोजित होगा, जहाँ सभी मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा विद्यालय के ये 11 छात्र-छात्राएं बने जिला टॉपर:

कु. प्रियांशी शर्मा (पुत्री श्री अमित कुमार शर्मा)
तनिष पाल (पुत्र श्री भगवान दास पाली)
ओम सिंह (पुत्र श्री प्रेम शंकर)
ऋषभ (पुत्र श्री हाकिम सिंह)
लवी (पुत्री श्री हाकिम सिंह)
रवित राठौर (पुत्र श्री नन्हे राठौर)
स्वाति राठौर (पुत्री श्री अरविंद राठौर)
अंजलि (पुत्री श्री टीटू सिंह)
निशा सक्सेना (पुत्री श्री संजीव कुमार सक्सेना)
सिमरन (पुत्री श्री बीरन लाल)
सुरजीत (पुत्र श्री सेठ सिंह)
विद्यार्थियों के आगमन पर गांव के लोगों ने धोल नगाड़े बजाकर फूल माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया
ग्रामीण क्षेत्र के इन बच्चों की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दे रहे हैं।
इस मौके पर अरविंद राठौर बिनोद पाल अनिल पाल अवनेश पाल रामआसरे चुन्नी लाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे











