ताज़ा ख़बरें

*चौकी मोरटक्का थाना मांधाता पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर पानी की मोटर एवं केबल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार।*

खास खबर

*चौकी मोरटक्का थाना मांधाता पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर पानी की मोटर एवं केबल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार।*

*आरोपी के कब्जे से चोरी गई पानी की मोटर एवं केबल कुल किमती लगभग 20,400₹ कि की गई बरामद।*

जिला-खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर प्रकरण, महिला सम्बन्धी प्रकरण, संपत्ति सम्बन्धी एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम मे आज चौकी मोरटक्का थाना मान्धाता पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक पानी की मोटर एवं केबल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा कर आरोपी *दुर्गेश पिता कमल वास्कले उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम काकरिया थाना बेड़ियां जिला खरगोन* के कब्जे से चोरी गई LAKHI कंपनी की पानी की मोटर एवं केबल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरण:- फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका डागोर फार्म ग्राम कोठी में नहर किनारे बिजली ग्रिड के सामने सिंचाई के लिए नहर में पानी की मोटर लगायी थी दिनांक 23.07.2026 को प्रातः लगभग 10:40 बजे वह अपने साथी राहुल डालसे के साथ मोटर चालू करने गया नहर पर जाकर देखने पर पानी की मोटर (कीमत लगभग ₹18,000) एवं केबल (कीमत लगभग ₹2,400) नहीं थी अज्ञात व्यक्ति चौरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 199/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान तकनिकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर संदेही दुर्गेश पिता कमल वास्कले से पूछताछ कर आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर एवं केबल जब्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!