
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भोपाल में 4 मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

खंडवा। इन दिनों भोपाल में विधानसभा सत्र चल रहा हैं, विधानसभा सत्र के दौरान सचिवालय में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरुवार को भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश शासन के चार कैबिनेट मंत्रियों एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर मंत्रियों का स्वागत पेन, पेंसिल, किताबों से बने बुके देकर स्वागत किया, एवं खंडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों तथा विभिन्न लंबित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक श्रीमती तनवे ने सर्वप्रथम मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात कर गुरु पूर्णिमा महापर्व के अवसर पर खंडवा जिले में वर्षों से संचालित नि:शुल्क भंडारों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण हेतु विशेष अनुमति प्रदान किए जाने का मांग-पत्र सौंपा।
इसके पश्चात उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जनहित के समसामयिक विषयों एवं खंडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसके बाद विधायक श्रीमती तनवे ने भोपाल स्थित एमपीआरडीसी कार्यालय में प्रबंध संचालक भरत यादव से भेंट कर खंडवा–मूंदी मार्ग की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खंडवा विधानसभा की जनता को सुरक्षित एवं बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके उपरांत उन्होंने लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह से शिष्टाचार भेंट कर नाहल्दा–भण्डारिया कृषि महाविद्यालय से बीज केंद्र (अमरावती रोड रिंग रोड) तक 5.40 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए ₹25.67 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास एवं सुगम यातायात की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विधायक श्रीमती तनवे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल से भी भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कावेश्वर में ₹50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने पर चर्चा की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान विधायक कंचन तंनवे ने मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट कर नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने सभी मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को श्री दादाजी धूनीवाले महाराज के गुरु पूर्णिमा महापर्व पर दर्शन-पूजन हेतु सादर आमंत्रित भी किया।
विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि खंडवा विधानसभा के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए उनका सतत प्रयास आगे भी जारी रहेगा।












