ताज़ा ख़बरें

विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर खंडवा विधायक मिली जिला कलेक्टर श्री गुप्ता से।

खास खबर

विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर खंडवा विधायक मिली जिला कलेक्टर श्री गुप्ता से।

Oplus_131072

लगातार पराजय का सामना कर रही कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है सिर्फ जनता को गुमराह करती हैं, ,,विधायक कंचन तनवे,,

संभाग, बटालियन, मुंदी रोड, विद्यालय एवं अन्य विषयों को लेकर प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।

खंडवा। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ क्षेत्र वासियों की समस्या कठिनाइयों को दूर करते हुए उनका निराकरण करना हें। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे द्वारा जहां अपनी विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, वहीं प्रतिदिन निवास पर जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्र वासियों की समस्या सुनकर उसका निराकरण करवाती है कुछ ऐसी भी समस्याएं हैं जो कलेक्टर और बड़े अधिकारियों के माध्यम से दूर होती है उन्हें लेकर मंगलवार को विधायक कंचन तनवे कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से चर्चा कर उनका निराकरण का अनुरोध किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अस्पताल, पार्वती बाई धर्मशाला के दुकानदारों एवं अन्य विषयों को लेकर विधायक कंचन मुकेश तनवे,
धर्मेंद्र बजाज, भाजपा नेता मुकेश तनवे जिला कलेक्टर श्री गुप्ता से मिले और उन्हे जनहित की सारी समस्याओ से अवगत कराया और उनको तुरंत दूर करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया की क्षेत्र से रोज सेकड़ों की संख्या मे लोग मेरे कार्यालय पर आते है, हमे उनके माध्यम से भी और हम दौरा कार्यक्रम मे जाते है, उनसे भी समस्याओ का पता चलता है, जो जायज है और तुरंत हल हो सकती है या जिन्हे तुंरन्त हल करना आवश्यक है। ऐसे कामों को तुरंत संज्ञान मे लेना चाहिए और कार्यवाही करना चाहिए। हम लोगों को और परेशान होते नहीं देख सकते। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अनेक विषय कलेक्टर के संज्ञान में विधायक द्वारा अवगत कराए गए कलेक्टर श्री गुप्ता ने आश्वस्त किया कि समस्याओं निराकरण करवाया जाएगा। पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधायक कंचन तनवे ने कहा कि समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की थी, जिला अस्पताल की समस्याए, जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम समय पर नहीं हो पाते। उसको लेकर कई बार मैंने बैठक में यह बात भी रखी थी कि वहाँ पर एक पुलिस चौकी होना चाहिए, क्योंकि झगड़े हो जाते हैं। फिर उनको समझाने में हमारा समय भी जाता है । इसको लेकर भी कलेक्टर साहब से बात की कि वहाँ पर पुलिस चौकी एक होना चाहिए। तो हम एसपी साहब से भी उसको लेकर बात करेंगे। नगर में इन दिनों सीवरेज को लेकर भी अभी काम चल रहा है, तो वह धीमी गति से चल रहा है। सड़कों को खोद दिया है, गाड़ी निकालने की जगह नहीं है। तो उसको लेकर भी कलेक्टर साहब को कहा गया है कि आप इस पर ध्यान दें और इनको कहें कि काम को सुचारू रूप से शुरू करें पाइप डलने के बाद गड्ढे भर दिए जाएं ताकि आवागमन में तकलीफ ना हो। पार्वती बाई धर्मशाला के दुकानदारों की समस्या का भी निराकरण हो प्रमुख दो-तीन मुद्दे थे, उसको लेकर कलेक्टर साहब से बात की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी विद्यालय निमाड संभाग, खंडवा मुंदी सडक मार्ग बटालियन जेसे बड़े विषयों को लेकर सीएम साहब से लगातार चर्चा होती रही है, मुख्यमंत्री महोदय से जैसे ही समय मिलेगा हम सब प्रतिनिधि एवं पार्टी संगठन के पदाधिकारी इन सब बातों को लेकर अपनी बात रखेंगे। और मुख्यालय को लेकर भी, क्योंकि जब तक हम सीएम साहब के पास नहीं जाएंगे, तो इन बातों का निराकरण नहीं होगा। और माननीय मुख्यमंत्री जी के पास सारे विषय रखेंगे।”
पत्रकारों द्वारा कहां गया कि कांग्रेस शहर में गड्ढो को लेकर बात करती हें इस पर विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि वर्षा काल में गड्ढे जरूर हो जाते हैं, विभाग द्वारा गड्ढे भरने का कार्य किया जाता है, लेकिन लगातार पराजय का सामना कर रही कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, और उनके नेता इन मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करते हैं, लेकिन जनता सब समझती है। प्रदेश सरकार और हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों की सौगातें दी गई है कई कार्य हो चुके हैं, और लगातार चल रहे हैं, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है उन्हें विकास नजर नहीं आता।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!