ताज़ा ख़बरें

भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक में विधायक श्री नारायण पटेल ने सहभागिता की।

खास खबर

आज विधायक कार्यालय, मूंदी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक में  विधायक  श्री नारायण पटेल ने सहभागिता की।

बैठक का शुभारंभ  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सेवा एवं जनसंपर्क अभियानों, बूथ सशक्तिकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ राष्ट्रसेवा के लिए पूर्ण समर्पण का भाव व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!