ताज़ा ख़बरें

*आशा उपाध्याय लायन्स झोन चेयरपर्सन मनोनीत*

खास खबर

*आशा उपाध्याय लायन्स झोन चेयरपर्सन मनोनीत*
खण्डवा। लायन्स क्लब खण्डवा की अध्यक्ष लायन आशा उपाध्याय को लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी- के 2026 -27 के गवर्नर इलेक्ट लायन जयप्रकाश त्रिपाठी ने अध्यक्षीय कार्यकाल में डिस्ट्रिक्ट व मल्टीपल स्तर पर उपलब्धियों ,पूर्व में लायनेस क्लब खण्डवा की पूर्व अध्यक्ष ,पतंजलि योग समिति,जिला योग आयोग समिति ,खण्डवा योगासन व स्पोर्ट्स व विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से सेवा व प्रशासनिक कार्यो के सफल सम्पादन के फलस्वरूप उन्हें वर्ष 2026 -27 के लिए झोन चेयरपर्सन का महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया।नारायण बाहेती ने बताया कि लायन आशा उपाध्याय झोन के लायन्स क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब महेश्वर देवी अहिल्या, लायन्स क्लब भीकनगांव ,लायन्स क्लब बुरहानपुर के साथ ही लियो क्लब खण्डवा,लियो क्लब महेश्वर का प्रशासनिक क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करेगी। आपके महत्वपूर्ण दायित्व के लिए रीजन चेयरपर्सन संजना खत्री लायन्स के वरिष्ठ नारायण बाहेती,राजीव मालवीय, राजीव शर्मा,गुरमितसिंघ उबेजा, अणिमा उबेजा,अखिलेश गुप्ता, समाजसेवी सुनील जैन, बी पी तिरोले,अरुण भट्ट, गांधी प्रसाद गदले ,घनश्याम वाधवा ओमप्रकाश अग्रवाल,हेमलता पालीवाल पवन लाड़ व झोन व क्लब सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!