ताज़ा ख़बरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरचनाओं की परिक्रमा एवं पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

खास खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरचनाओं की परिक्रमा एवं पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित।
हमारे एवं आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण और पौधा रोपण सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, महापौर अमृता यादव

खण्डवा। इच्छा शक्ति से सभी कार्य सफल होते हैं, आज हमारे देश को पर्यावरण की रक्षा एवं जल के संरक्षण की महत्वपूर्ण आवश्यकता है, क्योंकि यह हमारे एवं आने वाली पीढ़ी के लिए जीवन उपयोगी साबित होगी। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम का भारत में जो अभियान चलाया है, हम सभी उसके सहभागी बने, एक पेड़ लगाकर उसे हमारे पुत्र एवं पुत्री की तरह पालकर बड़ा करे। यह बात महापौर अमृता अमर यादव ने आज पर्यावरण दिवस पर आयोजित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही, महापौर अमृता यादव ने कहा कि हम सभी मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सह भागी बने, जल का संरक्षण करें, पेड़ पौधे लगाकर शहर को हरा भरा करें, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत नगर निगम खण्डवा द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से जल संरचनाओं की परिक्रमा तथा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने की। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले, विक्की भांवरे, अपर कलेक्टर शिल्पा चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नागार्जुन गौड़ा, उपायुक्त एस.आर. सितोले सहित अन्य जनप्रतिनिधि पाषर्दगंज एवं अधिकारी उपस्थित रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव आयुक्त प्रियंका राजावत के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम के सक्रिय सहयोग से जल भागीदारी जन भागीदारी जल संरक्षण अभियान देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पौधा रोपण के क्षेत्र में भी नगर निगम प्रशासन हजारों की संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने में लगा हुआ है।

पौधा रोपण कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में जि़लोद्यान परिसर में प्रतीकात्मक रूप से 100 पौधों का रोपण किया गया। इसके पश्चात जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा जल संरचनाओं के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से जल संरचनाओं की परिक्रमा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा वर्षाजल के अधिकतम संचयन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि द्वितीय चरण में नमो वन परिसर में 400 पौधों का प्रतीकात्मक रोपण किया गया। नमो वन क्षेत्र में कुल 1 लाख 23 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह व्यापक पौधारोपण अभियान वर्षा ऋतु के आगमन एवं भूमि की अनुकूल परिस्थितियां बनने पर चरणबद्ध रूप से संपन्न किया जाएगा।

महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि जल संरक्षण और वृक्षारोपण दोनों ही पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण आधार हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक नागरिक को इन अभियानों में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा जल संरक्षण के उपाय अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा हरित खण्डवा के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!