CHHATTISGARH

सुशासन तिहार 2026 : टुकूडांड में समाधान शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण पर दिया गया जोर शिविर में 255 आवेदन हुए प्राप्त, 81 आवेदनों का किया गया तत्काल निराकरण

विकास कुमार सोनी

सुशासन तिहार 2026 : टुकूडांड में समाधान शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण पर दिया गया जोर

शिविर में 255 आवेदन हुए प्राप्त, 81 आवेदनों का किया गया तत्काल निराकरण

सूरजपुर, 29 मई 2026// सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम पंचायत टुकूडांड में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतापपुर श्रीमती सुखम निया आयाम सहित ,जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए आमजनों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान 10 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए तथा 09 वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज हेतु 05 हितग्राहियों को पाँच-पाँच लाख रुपये तक की सुविधा वाले आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत 19 गांवों की कीर्तन मंडलियों को 20 हजार एवं 30 हजार रुपये की सहयोग राशि के चेक वितरित किए गए। वहीं आदिवासी विकास विभाग द्वारा आदिवासी संस्कृति संरक्षण एवं पारंपरिक वेशभूषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात ग्राम पंचायतों के सात नर्तक दलों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा 06 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा 02 किसानों को धान बीज वितरित किया गया। साथ ही प्रतापपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शिविर में कुल 255 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 81 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही तत्काल निराकरण कर आवेदकों को जानकारी दी गई, जबकि शेष 174 आवेदन को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार 2026 में ग्राम पंचायत टुकूडांड के अंतर्गत कुल 21 ग्रामों के ग्रामीण इस समाधान शिविर में शामिल हुए। इनमें खजुरी, बैकोना, शिवपुर, सौतार, सेमराकलां, सिलौटा, खैराडिह, चंद्रेली, सोनपुर, मसगा, पोडिपा, नावाडीह, पेण्डारी, टुकूडांड, चाचीडांड-1, करसी, मकनपुर, बरबसपुर, बुढ़ाडांड, कनकपुर एवं सिलफिली के ग्रामीण शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।
इसके अलावा अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। ग्रामीणों ने भी शिविर के माध्यम से अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!