ताज़ा ख़बरें

गर्मी में पुलिस जवानों का सहारा बने एसपी अगम जैन, ड्यूटी पर पहुंचाया कैरी का पना।

खास खबर

गर्मी में पुलिस जवानों का सहारा बने एसपी अगम जैन, ड्यूटी पर पहुंचाया कैरी का पना।

खंडवा। शहर में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच पुलिस अधीक्षक अगम जैन की मानवीय पहल देखने को मिली। शहर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से विभिन्न ड्यूटी स्थलों पर कैरी का पना वितरित किया गया।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दरअसल, खंडवा शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस जवान लगातार मुस्तैदी से डटे हुए हैं। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच घंटों तक ड्यूटी कर रहे जवानों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में यह विशेष व्यवस्था की गई।

पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट पर ही कैरी का ठंडा पना उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। इस पहल से जवानों में उत्साह देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जवानों का स्वास्थ्य और मनोबल दोनों ही पुलिस व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

पुलिस विभाग की इस पहल की शहरवासियों ने भी सराहना की है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस जवानों के लिए इस तरह की संवेदनशील पहल प्रेरणादायक है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!